7th Pay Commission: इन सरकारी कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज! DA के बाद अब ग्रेच्युटी में हुआ इजाफा

7th Pay Commission

7th Pay Commission: केंद्र ने मार्च में महंगाई भत्ता 4% बढ़ाया था। जिसके बाद महंगाई भत्ते की दर बढ़कर 50% हो गई। अब केंद्रीय कर्मचारियों को रिटायर होने के बाद पहले से ज्यादा पैसे मिलेंगे। रिटायरमेंट और डेथ ग्रेच्युटी की अधिकतम लिमिट 25% बढ़ाई गई है।

अब लिमिट ₹20 लाख से बढ़कर ₹25 लाख हो गई है। यह बदलाव 1 जनवरी 2024 से लागू है। यानी 1 जनवरी के बाद रिटायर हुए कर्मचारियों को यह फायदा मिलेगा।

ग्रेच्युटी क्या है?

ग्रेच्युटी एक ऐसी योजना है जिसके तहत कंपनी अपने को पांच साल या उससे अधिक समय तक लागातार काम करने के लिए देती है। ग्रेच्युटी भुगतान अधिनियम, 1972 के अनुसार, यदि कोई कर्मचारी किसी संगठन में कम से कम पांच साल तक लगातार काम करता है

तो उसे ग्रेच्युटी लाभ मिलेगा. कर्मचारियों को उसकी ग्रेच्युटी रिटायरमेंट होने पर या उसके इस्तीफे के बाद दी जाती है. हालांकि अगर किसी कंपनी कर्मचारी लगातार पांच साल से कम काम किया है तो, उसे यह लाभ नहीं मिलता है।

इससे पहले मार्च में हुई थी बढ़ोतरी

केंद्र सरकार ने इससे पहले मार्च माह में अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी का इजाफा किया था। इसके बाद डीए 50 प्रतिशत हो गया है। इस बढ़ोतरी के बाद केंद्रीय कर्मचारियों और पेशनभोगियों को महंगाई से बड़ी राहत मिली है।