Bharat Ratna Award: आडवाणी समेत 5 हस्तियों को आज मिलेगा भारत रत्न, जानें किनको मिलता है भारत रत्न?

By Mohit

Bharat Ratna Award: राष्ट्रपति भवन में आज भारत रत्न सम्मान समारोह आयोजित होगा। प्रेसिडेंट द्रौपदी मुर्मू 5 शख्सियतों को देश के इस सर्वोच्च सम्मान से नवाजेंगी। इनमें पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पीवी नरसिम्हा राव, कृषि वैज्ञानिक डॉ. एमएस स्वामीनाथन, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर और बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी शामिल हैं।

आडवाणी को छोड़कर अन्य 4 हस्तियों को मरणोपरांत भारत रत्न दिया जा रहा है। भारत रत्न देश का सर्वोच्‍च सम्मान है। यह समान कला, साहित्य, विज्ञान, सार्वजनिक सेवा अथवा खेल आदि के क्षेत्र में अपना विशेष योगदान देने वाले लोगों को मिलता है।

हालांकि, 2011 से पहले तक यह सम्मान केवल उन्हें दिया जाता था जिनका कला, साहित्य, विज्ञान और समाजसेवा के क्षेत्र में योगदान रहा है। लेकिन 2011 में इसमें संशोधन हुआ और इसका दायरा बढ़ा दिया गया।

भारत रत्‍न से सम्मानित होने वाले व्यक्ति को कोई पैसा नहीं मिलता। उन्हें राज्‍य अतिथि का सम्‍मान जरूर मिलता है। वे जिस भी राज्‍य में जाते हैं, वहां ट्रांसपोर्ट, बोर्डिंग और ठहरने की मिलती है।

Share This Article
Exit mobile version