27 जनवरी 2025: सोने और चांदी के ताज़ा भाव

Rajiv Kumar

27 जनवरी 2025: सोने और चांदी के ताज़ा भाव

सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 27 जनवरी 2025 को भारत के प्रमुख शहरों में सोने और चांदी के भाव इस प्रकार हैं:

 

शहर 22 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम) 24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम) चांदी (₹/किलोग्राम)
दिल्ली ₹75,700 ₹82,570 ₹97,600
मुंबई ₹75,500 ₹82,420 ₹97,600
चेन्नई ₹75,500 ₹82,420 ₹97,600
कोलकाता ₹75,500 ₹82,420 ₹97,600
हैदराबाद ₹75,550 ₹82,420 ₹97,600
अहमदाबाद ₹75,600 ₹82,470 ₹97,600
भोपाल ₹75,600 ₹82,470 ₹97,600
जयपुर ₹75,700 ₹82,570 ₹97,600
चंडीगढ़ ₹75,700 ₹82,570 ₹97,600
लखनऊ ₹75,700 ₹82,570 ₹97,600

 

सोने की शुद्धता की पहचान:

भारतीय मानक संगठन (ISO) द्वारा सोने की शुद्धता की पहचान के लिए हॉलमार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875, और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का भी उपयोग करते हैं। कैरेट 24 से अधिक नहीं होता, और जितना अधिक कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध माना जाता है।

 

22 और 24 कैरेट में अंतर:

24 कैरेट सोना 99.9% शुद्ध होता है, जबकि 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट सोने में 9% अन्य धातुएं, जैसे तांबा, चांदी, या जिंक मिलाकर आभूषण तैयार किए जाते हैं। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन इसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते, इसलिए ज्यादातर ज्वेलर्स 22 कैरेट सोने का उपयोग करते हैं।

 

मिस्ड कॉल से जानें सोने का भाव:

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए आप 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में आपको एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर भी देख सकते हैं।

 

 

Share This Article