दिल्ली को मिलेगा नया सीएम! अमित शाह के घर मंथन जारी, इन नेताओं के नाम रेस में आगे

दिल्ली को मिलेगा नया सीएम! अमित शाह के घर मंथन जारी, इन नेताओं के नाम रेस में आगे

 

दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला है, लेकिन अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा? इसी को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेता मंथन कर रहे हैं। गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर अहम बैठक जारी है, जिसमें सरकार गठन पर चर्चा हो रही है। इसके अलावा, शाम को नवनिर्वाचित विधायकों की दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के साथ बैठक होगी।

 

सीएम की रेस में ये नाम सबसे आगे

 

भाजपा ने अब तक किसी को मुख्यमंत्री पद के लिए आधिकारिक रूप से नामित नहीं किया है, लेकिन पांच बड़े नाम चर्चा में हैं। पार्टी आलाकमान जल्द ही इनमें से किसी एक पर मुहर लगा सकता है। संभावित दावेदारों में ये नेता सबसे आगे हैं:

 

1. प्रवेश वर्मा: नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल को हराने के बाद इनकी दावेदारी मजबूत मानी जा रही है। पूर्व सीएम साहिब सिंह वर्मा के बेटे होने के साथ ही वे दो बार सांसद और एक बार विधायक भी रह चुके हैं।

 

 

2. सतीश उपाध्याय: मालवीय नगर से विधायक, पूर्व दिल्ली भाजपा अध्यक्ष और नगर निगम के स्थायी समिति अध्यक्ष रह चुके हैं। संगठन में लंबा अनुभव उनके पक्ष में जा सकता है।

 

 

3. विजेंद्र गुप्ता: रोहिणी से तीन बार विधायक और दिल्ली विधानसभा में निवर्तमान नेता प्रतिपक्ष रहे हैं। वैश्य समुदाय का बड़ा चेहरा माने जाते हैं।

 

 

4. रेखा गुप्ता: भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और शालीमार बाग से विधायक। भाजपा उन्हें महिला नेतृत्व को मजबूत करने के लिए आगे बढ़ा सकती है।

 

 

5. आशीष सूद: जनकपुरी से जीतने वाले आशीष सूद दिल्ली भाजपा का पंजाबी चेहरा हैं और संगठन में अहम भूमिका निभाते रहे हैं।

 

 

 

पूर्वांचल को मिलेगा अहम पद?

 

दिल्ली में बड़ी संख्या में पूर्वांचली मतदाता हैं, जिन्हें साधने के लिए भाजपा किसी पूर्वांचली नेता को उपमुख्यमंत्री बना सकती है। बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव भी हैं, ऐसे में भाजपा इस कार्ड का इस्तेमाल कर सकती है।

 

10 दिनों में होगा सीएम का ऐलान

 

भाजपा के चुनाव प्रभारी बैजयंत जय पांडा ने संकेत दिया है कि अगले 10 दिनों में मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा हो जाएगी। हालांकि, पार्टी सूत्रों का कहना है कि यह फैसला उससे पहले भी हो सकता है। इसके साथ ही उपमुख्यमंत्री के नाम पर भी विचार किया जा रहा है। अब सबकी निगाहें भा

 

 

Share This Article
Exit mobile version